कठूमर कस्बे से माता धोलागढ़ देवी की पदयात्रा हुई रवाना
कठूमर अलवर. कठूमर उपखंड मुख्यालय स्थित प्राचीन ऐतिहासिक श्री गंगा महारानी मंदिर परिक्षेत्र से हर वर्ष की भांति शुक्रवार को सुबह 8:00 बजे धोलागढ़ युवा मंडल कठूमर के तत्वाधान में धोलागढ़ देवी की छठवीं पदयात्रा बैंड बाजा व डीजे के साथ रवाना हुई। यात्रा से पूर्व पंडित मनोज भारद्वाज ने रथ में विराजमान मां धोलागढ़ देवी की विधिवत पूजा अर्चना कराकर यात्रा को रवाना किया। यात्रा के दौरान महिलाएं व युवा माता के भजनों पर झूमते हुए नजर आए।यात्रा में युवा मंडल के अध्यक्ष सुमित सोनी रामजीलाल शर्मा ,गोपेश भारद्वाज ,विकास भारद्वाज ,अशोक भारद्वाज ,नपा अध्यक्ष शेर सिंह मीणा, रिमांशु शर्मा, विकास बंसल, मधुर शर्मा ,सोमेश्वर चौधरी ,दिगंबर चौधरी ,गोरी सोनी सहित ,अनेकों महिला पुरुष श्रद्धालु मौजूद रहे।