Dark Mode
नाइजीरिया में दर्दनाक हमला : बेन्यू में 100 लोगों की गोली मारकर हत्या

नाइजीरिया में दर्दनाक हमला : बेन्यू में 100 लोगों की गोली मारकर हत्या

सेंट्रल बेन्यू स्टेट। नाइजीरिया के सेंट्रल बेन्यू स्टेट के येलेवाटा गांव में एक दिल दहलाने वाली घटना घटी। इस गांव में बंदूकधारियों ने कम से कम 100 लोगों की हत्या कर दी। एमनेस्टी इंटरनेशनल नाइजीरिया ने शनिवार को यह जानकारी दी।
एमनेस्टी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस घटना की जानकारी देते हुए कहा कि अभी भी कई लोग लापता हैं। दर्जनों घायल हैं। कई परिवारों को उनके कमरों में बंद कर जिंदा जला दिया गया है।


चरवाहों और किसानों के बीच चल रहा संघर्ष


नाइजीरिया के मिडिल बेल्ट में स्थित बेन्यू राज्य का उत्तर क्षेत्र मुस्लिम बहुल और दक्षिण क्षेत्र ईसाई बहुल इलाके में बंटा हुआ है। इस क्षेत्र में चरवाहों और किसानों के बीच जमीन के इस्तेमाल को लेकर लंबे समय से संघर्ष चल रहा है।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!