Dark Mode
ट्रक की चपेट में आने युवक की दर्दनाक मौत

ट्रक की चपेट में आने युवक की दर्दनाक मौत

टोंक। सदर थाना क्षैत्र के नेशनल हाई-वे 116 सवाई माधोपुर रोड़ घांस गांव में एक ट्रक की चपेट में आ जाने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। युवक सुबह करीब साढ़े 6 बजे खेत पर जाने के लिए सडक़ पार कर रहा था, इस दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने उसे टक्कर मार दी, इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसने अस्पताल में पहुंचने के बाद दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार सदर थाना क्षैत्र के घांस गांव में शनिवार की सुबह सडक़ पार कर रहे देवराज पुत्र प्रहलाद गुर्जर (30) निवासी घांस एक ट्रक की चपेट में आकर घायल हो गयाए जिसे परिजन सआदत अस्पताल लेकर आयेए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सदर थानाधिकारी बृजमोहन कविया ने बताया कि मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर मामले की जांच शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि युवक पूर्व में जिला कांग्रेस कमेटी टोंक में कार्य करता था एवं वर्तमान में ई-मित्र चलाता है, उसकी मौत से उसके तीन बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!