लक्ष्मी के स्वागत के लिए घरों की रंगाई ढुलाई शुरु
सवाईपुर. सवाईपुर क्षेत्र में दीपावली के त्योहार के मद्देनजर महिलाएं लक्ष्मी जी के स्वागत में मकानों की रंगाई ढुलाई कर घर के आंगन में मांडने बनाने में मशगूल है । गाय के गोबर से लिपाई व खड़ी व झींकरे से मांडणें माण्ड कर महिलाएं घरों को सजाने में जुटी हुई है । वही बाजार में धनतेरस पर बिक्री के लिए जगह-जगह पोस्टर की दुकानें सजने लगी है। जहां पर पोस्टर खरीदारों की भीड़ रहने लगी है। बाजार में ग्राहकों की भीड़ देखी गई। खास कर बर्तन की दुकान, कपड़े की दुकान, सोने-चांदी की दुकान पर ग्राहकों की भीड़ रही ।