Dark Mode
चैंपियंस ट्रॉफी में भारत पर भारी पड़ा है पाकिस्तान

चैंपियंस ट्रॉफी में भारत पर भारी पड़ा है पाकिस्तान

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का आगाज हो गया है, लेकिन टूर्नामेंट का रोमांच उस समय बढ़ जाएगा जब भारत और पाकिस्तान की टीमें आपस में भिड़ेंगी। इस हाईवोल्टेज मुकाबले का हर कोई इंतजार कर रहा है। इंडिया वर्सेस पाकिस्तान मैच 23 फरवरी को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है। मेजबान पाकिस्तान के लिए टूर्नामेंट की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी, ओपनिंग मुकाबले में उन्हें न्यूजीलैंड के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। दरअसल, चैंपियंस ट्रॉफी में अभी तक भारत और पाकिस्तान का आमना सामना कुल 5 बार हुआ है, जिसमें तीन बार पाकिस्तान जीता है तो दो बार टीम इंडिया को जीत मिलीहै। पाकिस्तान ने भारत पर ये बढ़त चैंपियंस ट्रॉपी 2017 का फाइनल जीतकर बनाई थी। वहीं चैंपियंस ट्रॉफी में भारत बनाम पाकिस्तान हेड टू हेड भारत और पाकिस्तान के बीच अभी तक चैंपियंस ट्रॉफी में 5 मुकाबले खेले गए हैं। जिसमें से भारत ने 2 तो पाकिस्तान ने 3 मुकाबले जीते हैं। वहीं वनडे क्रिकेट के हेड टू हेड मुकाबलों में भी पाकिस्तान का भारत पर दबदबा रहा है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!