Dark Mode
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में 12 आतंकवादी मारे गए

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में 12 आतंकवादी मारे गए

पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में सुरक्षाबलों ने खुफिया जानकारी के आधार पर चलाए गए अभियान में 12 आतंकवादियों को मार गिराया। एक बयान में यह जानकारी दी गई।पाकिस्तानी सेना की मीडिया शाखा के अनुसार, यह अभियान उत्तरी वजीरिस्तान के हसन खेल इलाके में पांच-छह फरवरी की दरमियानी रात को चलाया गया जिसमें एक सुरक्षाकर्मी की भी जान चली गई है।

इसने कहा कि इलाके में आंतकवादियों की मौजूदगी के बारे में खुफिया जानकारी मिली थी जिसके आधार पर अभियान को अंजाम दिया गया। बयान में यह भी कहा गया कि अभियान के दौरान सुरक्षाबलों ने आतंकवादी ठिकानों को पुख्ता तरीके से निशाना बनाया और 12 आतंकवादियों को मार गिराया। इसमें कहा गया कि आतंकवादियों के कब्जे से हथियार और गोला-बारूद बरामद किए गए हैं और ये आतंकी सुरक्षाबलों के साथ-साथ नागरिकों के खिलाफ कई आतंकवादी गतिविधियों में शामिल थे।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!