पाल कृष्ण मंडली ने मनाया जन्माष्टमी का त्यौहार
टोंक। शहर के मौहल्ल छावनी स्थित गड़रियों के मौहल्ले में पाल समाज के पाल कृष्ण युवा मंडली द्वारा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्यौहार हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर श्रीकृष्ण की झांकी सजाकर दही हांडी को फोड़ा गया। बोली द्वारा दही हांडी को फोडऩे वाले का चयन किया गया, जिसमें टीनू पाल द्वारा 21 सौ रूपये की बोली लगाई गयी, जिसमें उनके सुपुत्र तन्मय पाल ने दही हांडी को फोडऩे का सौभाग्य प्राप्त किया। रात 12 बजे श्रीकृष्ण जी के जन्म लेने के पश्चात श्रीकृष्ण जी की आरती उतारी गयी, जिससे चारों और धर्ममय वातावरण प्रकाशवान हो उठा। इस अवसर पर आयोजक गौरव, सह-आयोजक करण, मुन्ना, सीताराम, राधेश्याम, राजेन्द्र, राजेश, रितेश, सुरेश, रमेश, धनराज साहू, शिवराज साहू, दुर्गेश पाल, एड. आशीष पाल, टीनू, पंकज, महेंद्र, शुभम, दीपक, गुलशन, महेश, सौरभ, कुशाल, मनोज, सुमित, नितिन, गगन, कुश, तन्म, दक्ष, विनय रघुवंशी एवं साहिल रघुवंशी आदि मौजूद रहे।