Dark Mode
गागुडा़ के पलाडिया परिवार ने संस्कृत विद्यालय में एलईडी भेंट की

गागुडा़ के पलाडिया परिवार ने संस्कृत विद्यालय में एलईडी भेंट की

मेड़ता रोड़। निकटवर्ती ग्राम गागुड़ा के जांगिड़ पालडिया परिवार के अध्यापक रामप्रताप जांगिड़, रामजीवन जांगिड़ व नाथूराम जांगिड़ ने अपने पिता की स्मृति में राजकीय संस्कृत प्रवेशिका उच्च माध्यमिक विद्यालय गागुड़ा को 36 इंच की एलईडी भेट की। अध्यापक नियाज़ मोहम्मद खान ने बताया कि अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी श्रीराम खोजा ने आज़ पीईईओ क्षेत्र दधवाड़ा कि विद्यालयों का‌ निरीक्षण किया अध्यापकों को सम्बलन प्रदान किया। श्रीराम खोजा अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ने कहा यह पलाडिया परिवार की एक अच्छी सोच है और इनके द्वारा भेंट की गई इस एल ई डी से छात्रों को आधुनिक व डिजीटल ‌शिक्षा की समझदारी विकसित होगी । छात्र शिक्षा में होने वाले नवाचार को लाइव देखकर समझ सकेंगे रोचक जानकारी प्राप्त करें सकेंगे। इस भामाशाह प्रेरक सम्मान समारोह में पीईईओ क्षेत्र के कार्यवाहक पीईईओ ब्रज लाल चारण राजकीय प्रवेशिका उच्च माध्यमिक विद्यालय गागुडा के प्रधानाचार्य जय प्रकाश अरोड़ा, रामनिवास बाजियाा, सुरेश चन्द्र, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दधवाडा से मुरलीधर शर्मा, रामचंद्र चौधरी, पूसा मोहम्मद गौरी, विनोद मेहरा, भियाराम, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गागुडा़ से दिलीप सिंह राठौड़़, नारायण सिंह राठौड़़, सूर्यकांत पारीक, राजकीय उच्च प्राथमिक सिराधना से पंकज शर्मा, दयाल राम मुंडेल, गोपाल सिंह गुर्जर, वाहिद अली, अशोक कुमार वर्मा सहित मौजूद सभी अध्यापकगण ने पालडिया परिवार का आभार व्यक्त किया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!