पालीवाल समाज ने मृतक मनीष के परिजनों को न्याय दिलाने की मांग की
फलोदी . उपखण्ड के पालीवाल समाज द्वारा मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन उपखण्ड अधिकारी डॉ अर्चना व्यास को देकर राजसमंद के मृतक मनीष पालीवाल के परिवार को न्याय दिलाने की मांग की।
ज्ञापन में बताया है कि कि दिनांक 13.03.2023 के रेत माफियाओं द्वारा मृतक मनीष पालीवाल की खातेदारी भूमि के पास अवैध रेती दोहन किया जा रहा था। जिसका मनीष पालीवाल व उसका भाई कपिल पालीवाल ने विरोध किया तो रेत माफियाओं द्वारा पहले गाली-गलौच किया गया तथा बाद में मनीष पालीवाल के उपर ट्रेक्टर चढ़ा कर उसकी निर्मम हत्या कर दी गई।
इस घटना से समस्त विप्र समाज में रोष उत्पन्न हो रहा हैं तथा स्थानीय विप्र समाज के लोगों द्वारा मृतक मनीष पालीवाल के परिवार को न्याय दिलाने की पुरजोर मांग की जा रहा हैं। मृतक परिवार को राहत प्रदान कराने के लिए विभिन्न मांगे की रही हैं। घटना की एसआईटी द्वारा निष्पक्ष जांच हो, दोषियों को तुरंत गिरफ्तार कर कठोर से कठोर सजा दी जाए , मृतक के परिवार को मुआवजा राशि दिलायी जावें व सरकारी नौकरी दी जाये आदि मांगे पूरी की जाए ।