Dark Mode
निवाई में पंचम कावड़ पदयात्रा का आयोजन

निवाई में पंचम कावड़ पदयात्रा का आयोजन

टोंक । निवाई में पंचम कावड़ पदयात्रा रविवार को माया कुंड स्थित शिवालय से रवाना होकर भांवता के लिए प्रस्थान किया। इस मौके पर कावड़ पदयात्रियों का भाजपा जिला महामंत्री डॉ. प्रभु बाडोलिया ने स्वागत करते हुए यात्रा में भसाग लिया। कावड़ पदयात्रा ढोल नगाड़ा व डी जे की धुन पर मायला कुंड से सब्जी मंडी, बड़ा बाजार, बस स्टैंड, अहिंसा सर्किल से होते  हुए भांवता के लिए प्रस्थान किया। इस मौके पर जगह-जगह कावड़ यात्रियों पर पुष्प वर्षा कर अभिनन्दन किया गया। इस अवसर युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष नरेंद्र शर्मा, अरनिया मंडल अध्यक्ष  देवराज गुर्जर, भाजपा शहर महामंत्री करण सिंह राजावत, अनिल जाट, गणपति शास्त्री आदि मौजूद रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!