जन्म एवं तप कल्याणक पर किया पंचामृत अभिषेक
मदनगंज किशनगढ़। चन्द्रप्रभु भगवान एवं पार्श्वनाथ भगवान के जन्म एवं तप कल्याणक पर अनेक कार्योंकर्मो का आयोजन किया गया। चन्द्र प्रकाश बैद ने जानकारी देते हुए बताया की चन्द्रप्रभु भगवान एवं पार्श्वनाथ भगवान का जन्म एवं तप कल्याणक एक ही दिन पोष सुदी ग्यारस रविवार को श्री चन्द्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर तेली मोहल्ला में सुबह भगवान का पंचामृत अभिषेक कर शांतिधारा की गई एवं शाम को महाआरती हुई। इस दौरान चन्द्र प्रकाश बैद, प्रदीप बैद, कमल बैद, राजेन्द्र पाटनी, विमल बैद, विनय छाबड़ा, अक्षत बैद, अर्पित पाटनी, निशा पाटनी, संगीता बैद, आरती बैद, रेणु राँवका मौजूद थे।