पंचायत स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन
बीदासर। गुरुवार को ब्लॉक की 27 ग्राम पंचायतों में ग्राम पंचायत स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जनसुनवाई में 186 प्रकरण दर्ज हुए जिनमें अधिकाश का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। इस दौरान जन अभाव अभियोग निराकरण समिति के संभाग प्रभारी रामजीलाल शर्मा ने सारंगसर, लुहारा, घंटियाल बड़ी आदि ग्राम पंचायतों का निरीक्षण किया और पंचायतो में हो रही जनसुनवाई व त्वरित निस्तारण पर सन्तुष्टि जताई। इस मौके पर तहसीलदार द्वारका प्रसाद शर्मा साथ रहे।