पंचायत समिति प्रशासन स्थापना एवं स्थाई समिति की बैठक आयोजित।
जमवारामगढ़ . प्रधान एडवोकेट रामफूल गुर्जर की अध्यक्षता में बुधवार को पंचायत समिति सभागार में पंचायत समिति प्रशासन स्थापना एवं स्थाई समिति की बैठक का आयोजन हुआ। बैठक में ग्राम पंचायतों की आबादी भूमि में विवादित पट्टों की अपील सुनवाई, पंचायत समिति के विकास कार्यों, वार्षिक कार्य योजना व अनुशासनिक प्रकरण निर्णय व समीक्षा सभी सदस्यों की सहमति से की गई। प्रधान एडवोकेट रामफूल गुर्जर ने संबंधित अधिकारी कर्मचारियों आवश्यक निर्देश दिए। पंचायत समिति सदस्य अशोक शर्मा ने ग्राम पंचायत बासणा में होटल व्यवसायियों द्वारा चरागाह भूमि में हो रहे अतिक्रमण व टीकमपुरा गांव में आबादी भूमि में हो रहे अवैध खनन की शिकायत की गई।
बैठक में पंचायत समिति प्रशासन स्थापना एवं स्थाई समिति उपप्रधान विमला शर्मा,पंचायत समिति सदस्य विक्रम देव गुर्जर, अशोक शर्मा, सुमित्रा वर्मा व नानगीदेवी मीणा, सहायक विकास अधिकारी रामजीलाल मीणा, ओमप्रकाश मीणा व रेवडमल मीणा तथा सहायक प्रशासनिक अधिकारी पूरणमल जागा सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।