Dark Mode
पंचायतीराज जनप्रतिनिधियों ने एसडीएम को दिया ज्ञापन

पंचायतीराज जनप्रतिनिधियों ने एसडीएम को दिया ज्ञापन

बैलारा सर्किल पर सूरजमल की प्रतिमा लगाने की मांग, आन्दोलन की चेतावनी

 
 
नदबई । बाईपास चौराहों पर प्रस्तावित प्रतिमाओं को लेकर पंचायतीराज जनप्रतिनिधियों ने उपप्रधान भूपेन्द्र सिंह के नेतृत्व में एसडीएम जोगिन्दर सिंह को ज्ञापन दिया। जिसमें महाराजा सूरजमल की प्रतिमा को डहरा रोड स्थित बैलारा बाईपास चौराहे पर लगाने की मांग की। साथ ही सरपंच संघ ने पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष यदुनाथ सिंह व पूर्व प्रधान घमण्डी सिंह की प्रतिमा लगाने को कहा। बाद में सरपंच संघ ने मांग पूर्ण नही होने पर शनिवार से तहसील मुख्यालय पर आन्दोलन करने की चेतावनी दी। इससे पहले उपप्रधान भूपेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में पंचायत समिति सभागार में पंचायतीराज जनप्रतिनिधियों की बैठक आयोजित हुई। बाद में जनप्रतिनिधियों ने एसडीएम को ज्ञापन देते हुए आपसी सौहार्द के लिए बैलारा बाईपास चौराहे पर महाराजा सूरजमल की प्रतिमा लगाने की मांग की गई। इस दौरान नदबई सरपंच संघ अध्यक्ष सुजान सिंह, गोपाल सिंह नामखे्रड़ा सरपंच, बवीता नरपत सिंह, प्रेमवती सोहन सिंह खुर्रा, प्रेमवती बहाद्वुर सिंह, योगेश अशोक सरपंच उसेर, सीमा हरीश जाटव, मायादेवी पिपरऊ, राहुल कुमार नयावास, अंकित सरपंच अटारी सहित पंचायतीराज जनप्रतिनिधी मौजूद रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!