Dark Mode
शत प्रतिशत एबीपीएस वाली पंचायतें होंगी पुरस्कृत

शत प्रतिशत एबीपीएस वाली पंचायतें होंगी पुरस्कृत


बूंदी  । महात्मा गांधी नरेगा योजना के तहत जिले की शत प्रतिशत आधार बेस्ड पेमेंट सिस्टम (एबीपीएस) वाली ग्राम पंचायतों को आगामी 15 अगस्त को जिला स्तरीय कार्यक्रम में पुरस्कृत किया जायेगा।

मुख्य कार्यकारी अधिकारी करतार सिंह ने बताया कि महात्मा गांधी नरेगा श्रमिकों को नियत समय पर श्रम राशि का भुगतान किये जाने के लिए नरेगा सॉफ्ट पर आधार पंजीकरण होना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि श्रमिकों के सर्वाधिक नजदीक मनरेगा मेट, कनिष्ठ सहायक अथवा रोजगार सहायक होता है। अतः इनके द्वारा ग्राम पंचायत में श्रमिकों का शत प्रतिशत आधार आधारित पंजीकरण करवाये जाने पर स्वतंत्रता दिवस को जिला स्तरीय कार्यक्रम में पुरस्कृत किया जायेगा। उन्होंने बताया कि आधार आधारित भुगतान होने से श्रम राशि सीधे श्रमिकों के खातों में प्राप्त होती है।

श्रेष्ठ कार्य करवाने पर जेटीए होगें पुरस्कृतः-
सीईओ करतार सिंह ने बताया कि जिले के कनिष्ठ तकनीकी सहायकों में से मनरेगा के तहत जनहित का सर्वश्रेष्ठ कार्य करवाने वाले कनिष्ठ तकनीकी सहायक को भी स्वतंत्रता दिवस पर पुरस्कृत किया जायेगा। चयन उनके द्वारा भेजे जाने वाले फोटोग्राफ व कार्य के विवरण के आधार पर किया जावेगा।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!