Dark Mode
*पंचकल्याणक का है विशेष महत्व

*पंचकल्याणक का है विशेष महत्व

सीकर. 29 अप्रैल से नवलगढ़ रोड़ स्थित आदिनाथ जैन मंदिर में पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन होने जा रहा है । विवेक पाटोदी ने महोत्सव के बारे में संक्षेप में बताया कि पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव जैन समाज का सर्वाधिक महत्वपूर्ण नैमित्तिक महोत्सव है। यह नर से नारायण, आत्मा से परमात्मा बनने और मिथ्या दृष्टि से सिद्ध अवस्था को प्राप्त करने की प्रक्रिया का महोत्सव है। जिस प्रकार से जैनेतर धर्म में प्राण - प्रतिष्ठा महोत्सव होते हैं। श्वेतांबर जैन में अंजन शलाका महोत्सव होता है। उसी प्रकार दिगंबर जैन में पंचकल्याणक की प्रक्रिया होती है । तीर्थंकरों के जीवन में घटित पांच घटनाओं का चित्रण होता है पंचकल्याणक में। पंचकल्याणक महामहोत्सव के तहत पांच दिवसीय आयोजन में  पहले दिन गर्भ कल्याण, दूसरा जन्म कल्याण, तीसरा तप कल्याण, चौथा केवल ज्ञान एवं पांचवां मोक्ष कल्याण का महोत्सव मनाया जाता है ।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!