पीएण्डजी इंडिया ने किया स्कूलों में रेनवाटर हार्वेस्टिंग का इंफ्रास्ट्रक्चर इंस्टॉल
कोटा:पीएण्डजी इंडिया ने विश्व पर्यावरण दिवस पर घोषणा की है कि देश में पानी के अभाव वाले क्षेत्रों में जल संरक्षण के अपने प्रयासों के तहत कंपनी ने नौ शहरों में ‘पीएण्डजी शिक्षा’ द्वारा समर्थित स्कूलों में रेनवाटर हार्वेस्टिंग इंफ्रास्
पीएण्डजी इंडिया में खरीदारी एवं पर्यावरणीय स्थायित्व के प्रमुख पवन वर्मा ने कहा, “पीएण्डजी में हम पानी बचाने का महत्व और स्थायी विकास के लिये इसके महत्वपूर्ण आशयों को समझते हैं। इस दिशा में काम करने के लिये हमारा एक तरीका है दुनिया की सबसे ज्वलंत चुनौतियों में से कुछ को हल करने के लिये बदलाव लाने वाली भागीदारियाँ करना, जहाँ हम सबसे बड़ा बदलाव ला सकते हैं।
यह पहल पीएण्डजी द्वारा हाल ही में घोषित की गई वैश्विक जल रणनीति के ठीक बाद आई है। उस रणनीति के माध्यम से कंपनी का लक्ष्य है अपने परिचालन में पानी के इस्तेमाल को कम करना, नवाचार तथा भागीदारियों के माध्यम से पानी से जुड़ी चुनौतियों पर प्रतिक्रिया देना और दुनिया में पानी के अभाव वाले 18 क्षेत्रों में परियोजनाओं का समर्थन करना।