Dark Mode
पंडित दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रवादी मंच ने किया एनसीपी नेता का विरोध

पंडित दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रवादी मंच ने किया एनसीपी नेता का विरोध

रतनगढ़ । पंडित दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रवादी मंच के कार्यकर्ताओं ने स्थानीय रोडवेज बस स्टैंड पर महाराष्ट्र के एनसीपी नेता जितेंद्र अव्हाड द्वारा भगवान राम पर की गई गलत टिप्पणी पर नारेबाजी करते हुए मंच संयोजक अरविंद इंदौरिया के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान मंच के कार्यकर्ताओं ने भारत सरकार से स्वत: संज्ञान लेकर एनसीपी नेता द्वारा भगवान राम पर की गई अनर्गल बयान बाजी पर हिंदुओं की भावना आहत होने पर गिरफ्तार कर कार्यवाही की मांग की गई ।इस मौके पर मंच संयोजक अरविंद इंदौरिया ने बोलते हुए कहा कि पिछले कुछ दिनों से अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण पर विपक्षियों द्वारा नेरेटिव काउंटर बनाया जा रहा है, जो की किसी भी हालत में राम भक्तों द्वारा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, राम मंदिर का विरोध करके इंडिया अलायंस तुष्टिकरण की राजनीति कर रही है। पार्षद रामकिशन माटोलिया ने कहा कि भगवान राम हमारे देश की आत्मा में बसे हुए हैं, राम को काल्पनिक पात्र बताने वाले आज खुद काल्पनिक हो गए हैं, आने वाले 2024 के लोकसभा चुनाव में जनता इन्हें जरूर सबक सिखाएगी। इस मौके पर मंच सह संयोजक शंकरलाल कम्मा, मोहनलाल बबेरवाल, भरत सैनी, मनोज हारित, हनुमान बारवाल, अनुप पीपलवा, रमेश कुमार पारीक, दीनदयाल सोनी, राजीव मंगलहारा, प्रकाश चंद्र पारीक, कालुराम भार्गव, परमेश्वर प्रजापत, दल्लू सिंह लूंछ, भींवाराम भोभरिया, ताड़केश्वर पुरोहित, परमेश्वर प्रजापत, रामस्वरुप भार्गव, सुधीर शर्मा, अंकित शर्मा, दिनेश रांकावत, नंदकिशोर डीडवानिया, विकाश जैन, हरिओम चोटिया, मुकेश सोनी, किशन जोशी, आशकरन प्रजापत, रवि वर्मा, पवन काछवाल, अमित पांडे, अनिल शर्मा, संतोष कुमार जोशी, जगदीश सिमार, शिवदान सिमार सहीत दर्जनों लोग विरोध प्रदर्शन में उपस्थित थे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!