Dark Mode
गहलोत सरकार की योजनाओं से भाजपा नेताओं में घबराहट: मनोज दुबे

गहलोत सरकार की योजनाओं से भाजपा नेताओं में घबराहट: मनोज दुबे

कोटाI कोटा देहात जिला कॉंग्रेस सेवादल की आज गुमानपुरा कॉंग्रेस कार्यालय में बैठक संपन्न हुई I बैठक में मुख्य अतिथि कोटा शहर एवं देहात कॉंग्रेस सेवादल के पूर्व जिला अध्यक्ष मनोज दुबे मुख्य रूप से मौजूद थे I बैठक की अध्यक्षता कोटा देहात कॉंग्रेस सेवादल के जिला अध्यक्ष राकेश कुमावत ने की Iबैठक के विशिष्ट अतिथि पूर्व जिला अध्यक्ष अमित सूद,दिलदार अली, कुणाल यशस्वी थे I इस अवसर पर नवनियुक्त जिला अध्यक्ष राकेश कुमावत का फूल मालाओं से भव्य स्वागत हुआ I बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि मनोज दुबे ने कहा कीअशोक गहलौत सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से भाजपा नेताओं में घबराहट है I राजस्थान की कॉंग्रेस सरकार की योजनाओं से केंद्र सरकार की नींद उड़ी हुई है I जिससे बौखला कर भाजपा नेता जनता को गुमराह करने के लिए नए नए पैंतरे आजमा रहे हैं I राजस्थान सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को कॉंग्रेस सेवादल के कार्यकर्ता घर घर पहुंचाए I देहात जिला अध्यक्ष राकेश कुमावत ने कहा की राहुल गांधी की भारत जोड़ों यात्रा से जंहा कॉंग्रेस कार्यकर्ताओं में ऊर्जा का संचार हुआ I वहीं देश में आपसी सौहार्द,भाई चारा बढ़ा है I निश्चित रूप से प्रदेश में कॉंग्रेस की ही सरकार दुबारा बनेगी I इस अवसर पर मुख्य रूप से अशोक मेघवाल,राजेन्द्र नागर,सीता राम नागर,जमीन खान, त्रिलोक मीणा,गजेंद्र चौधरी, हरभजन सिंह,आनंदी लाल मेरोठा,प्रभु लाल गोड, मुकेश मीणा, राजेंद्र कुमार, बुधराज सिंह हाडा, हरीश वर्मा, हरिशंकर वर्मा, रशीद पठान, अरविंद कुमार नागर, नवजोत सिंह गोविंद धाकड़ ,अमरलाल मेघवाल सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे I

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!