Dark Mode
पंकज शुक्ला बने राजस्थान ब्राह्मण महासभा के निर्विरोध जिलाध्यक्ष

पंकज शुक्ला बने राजस्थान ब्राह्मण महासभा के निर्विरोध जिलाध्यक्ष

सवाईमाधोपुर। जिला मुख्यालय पर शुक्रवार को राजस्थान ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष पद के लिए चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न हुई। संगठन की जिला निर्वाचन अधिकारी मिथलेश शर्मा ने बताया कि  खण्ड इकाइयों के अध्यक्षों एव जिला प्रतिनिधियों की सर्वसम्मति से पंकज शुक्ला  को राजस्थान ब्राह्मण महासभा का निर्विरोध रूप से जिलाध्यक्ष घोषित किया गया। इस दौरान ब्राह्मण समाज के कार्यकर्ताओं एवं समाज के लोगों द्वारा नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष पंकज शुक्ला का माला एवं साफा पहनाकर स्वागत किया गया एवं शुभकामनाएं प्रेषित की गई। जिलाध्यक्ष शुक्ला को बधाई देने के लिए दिन भर समाज के लोगों का ताता लगा रहा। इस दौरान शुक्ला ने कहा कि वे समाज के लिए हमेशा तन मन धन से तत्पर होकर कार्य करते रहेंगे एवं समाज की एकजुटता के लिए हर तरह से प्रयास करेंगे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!