टाँई ग्रामीण मंडल में बनाये पन्ना प्रमुख
झुंझुंनू । मंडावा विधानसभा क्षेत्र के टाँई ग्रामीण मंडल में बूथ अभियान के विधानसभा प्रभारी प्यारेलाल ढूकिया ने गांव टाँई में पन्ना प्रमुख बनाकर अभियान का शुभारम्भ किया। ढूकिया ने बताया कि मतदाता सूची में पन्ना प्रमुख की अहम जिम्मेदारी होती है तथा 60 वोटर से बात कर उनसे सम्पर्क करके यह तय करें कि वह सभी मतदान करें तथा पन्ना प्रमुख, पन्ने का आखिरी वोटर मतदान करने नहीं पहंुच जाता है तब तक उसकी जिम्मेदारी खत्म नहीं होती है। मण्डल अध्यक्ष अजीत सिंह शेखावत ने बताया कि टाँई, महनसर, कुल्हरियों की ढ़ाणी, पीलाणी खुर्द, हनुमानपुरा, पाटोदा, कबीरसर, दिलोई दक्षिण, बाला का बास इन सभी बूथों से भी पन्ना प्रमुख नियुक्त किये गये है। इस अवसर पर पंचायत समिति सदस्य अनिल कुल्हरी, उपाध्यक्ष कुलदीप चौमाल, सुमेर सिंह शेखावत, मोहनलाल शर्मा, महामंत्री जगमेन्द्र धायल, बनवारी लाल मेधवाल, महावीर प्रसाद शर्मा, आई.टी. सैल संयोजक सचिन धायल, शक्ति केन्द्र संयोजक सुशील धायल, मण्डल मंत्री, सुरजीत कालेर, शुभकरण सिंह तंवर, रधुवीर सिंह, कमलेश पिलानियाँ, कृष्ण कुमार भार्गव, कृष्ण कुमार सैन, राजेश सैन, दीपक उपाध्याय, मनीष कुमार, अशोक कुमार, कमल रांगेरा, तनवीर सोहू, मनीष हाड़ा, अशोक कुमार हाड़ा आदि ग्रामीणजन उपस्थित थे।