पराक्रम बने जिला क्रिकेट संघ के जिलाध्यक्ष
चूरूः जिला क्रिकेट संघ के मंगलवार को हुये चुनाव में पराक्रम सिंह राठौड़ को अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। व्यायामशाला परिसर में आयोजित चुनाव में सुशील शर्मा सचिव व दीनदयाल सारस्वत कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुए। उपाध्यक्ष पद पर रघुनन्दन शर्मा, मनोज गढ़वाल व कमल किशोर पुजारी निर्वाचित हुये। संयुक्त सचिव पद पर मुरारी लाल शर्मा व जगदीश प्रसाद शर्मा निर्वाचित हुए। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में सौरभ सारस्वत, वसीम अहमद, अमित सिंह, मनीश शर्मा, देवकीनंदन शर्मा, दीपक कुमार व भंवर वीरेंद्र सिंह निर्विरोध निर्वाचित हुये। चुनाव अधिकारी भागीरथ शर्मा ने शांति पूर्वक निर्वाचन प्रक्रिया सम्पन्न करवायी। इस अवसर पर ओलंपिक संघ के पर्यवेक्षक ठाकुरमल शर्मा, राज्य संघ के पर्यवेक्षक शक्ति सिंह राठौड़, खेल विभाग के पर्यवेक्षक सीताराम प्रजापत व झुंझुनूं जिला क्रिकेट संघ के सचिव हरीशचन्द्र राठौड़ भी उपस्थित थे।
एक वर्ष में चूरू में क्रिकेट मैदान बनायेंगे
नवनिर्वाचित अध्यक्ष पराक्रम राठौड़ ने कहा कि एक वर्ष में जिला मुख्यालय पर क्रिकेट का स्टेडियम बनाया जाएगा। मीटिंग पश्चात सचिव सुशील शर्मा, कोषाध्यक्ष दीनदयाल सारस्वत, उपाध्यक्ष मनोज गढ़वाल व संयुक्त सचिव जगदीश शर्मा ने जिला कलक्टर से वार्ता कर स्टेडियम के लिए जमीन उपलब्ध करवाने की मांग की। कलक्टर ने आश्वासन दिया कि जल्द ही चूरू के आस-पास जमीन उपलब्ध करवाने का प्रयास करेगें।