अभिभाषक संघ के अध्यक्ष पद पर पारीक निर्विरोध निर्वाचित
रतनगढ़ । बार काउंसिल ऑफ राजस्थान के निर्देश पर रतनगढ़ अभिभाषक संघ के चुनाव शुक्रवार को संपन्न हुए। निर्वाचन अधिकारी माणकचंद जोशी, सह संयोजक आशुतोष परोहित , लोकेन्केद्रसिंह सानिध्य में सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद पर एडवोकेट रामावतार पारीक को मनोनीत किया गया। पारीक के अध्यक्ष बनने के बाद बार संघ के सदस्यों ने गढ़ परिसर से न्यायालय परिसर तक स्वागत जुलूस निकाला, जिसमें ढोल-नगाड़े बजाकर एवं कच्ची घोड़ी के साथ पारीक को स्वागत समारोह तक लाया गया, जहां पर संघ के सदस्यों ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर कई वकील उपस्थित थे।