Dark Mode
मुख्यमंत्री योगी को पारीक ने अपनी पहली पुस्तक भेंट की

मुख्यमंत्री योगी को पारीक ने अपनी पहली पुस्तक भेंट की

शाहपुरा। जिला मुख्यालय शाहपुरा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय आदित्यनाथ योगी के शाहपुर आगमन पर रंगकर्मी रामप्रसाद पारीक ने "मैं कैमरा हूं" अपनी पुस्तक की पहली प्रति भेट की। जिस पर योगी ने अपने हस्ताक्षर कर पारीक को शुभकामनाएं प्रेषित की।
शाहपुरा संचिना कला संस्थान के अध्यक्ष रामप्रसाद पारीक रंगकर्मी ने अपनी पहली पुस्तक जिसमें आम जनजीवन को लेकर 15 रचनाओं का संग्रह है। "मैं कैमरा हूं" एक रचना संग्रह नाम की पुस्तक शाहपुरा प्रवास के दौरान योगी जी को ओएसडी शंकर गुर्जर के साथ भेंट की। राम प्रसाद पारीक एकल अभिनय और अपने नाटकों के लिए ख्याति नाम है उनके द्वारा लिखित पहली पुस्तक की प्रति भेट की गई जिसका विमोचन संस्थान के रजत जयंती समारोह में किया जाएगा।
गोपाल पंचोली ने प्रस्तावना लिखते हुए सभी कविताओं की समीक्षा की और उनका कहना है कि शाहपुरा में सांस्कृतिक उन्नयन के प्रहरी बनाकर पारीक द्वारा किया जाने वाला कार्य आज जन-जन की जुबान पर है छह दशक की उम्र पार करने के बाद भी पारीक आज रंग कर्म में स्टेज पर उतरते हैं तो लगता नहीं कि उनका बचपन है या उम्र पचपन की इस किताब को लेकर सभी साहित्यिक और कला प्रेमियों में उत्साह बना हुआ है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!