शैक्षिक उन्नयन हेतु अभिभावक संगोष्ठी संपन्न
बकानी. विद्या भारती के तत्वाधान में संचालित स्वामी श्री रामेश्वर आश्रम आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक विद्यालय बकानी में विद्यालय की वार्षिक योजना के अनुसार स्थानीय विद्यालय में कक्षा अष्टम,नवम एवं दशम में अध्ययन करने वाले भैया बहिनों के शैक्षिक उन्नयन हेतु अभिभावक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य पूनमचंद राठौर ने अपने उद्बोधन में कहा कि ये नन्हे भैया बहिन अपने माता पिता की अमूल्य धरोहर हैं और इस अमूल्य धरोवर को हमेशा अपनी छत्र छाया में संजोकर रखना माता पिता का परम कर्तव्य है। वर्तमान परिपेक्ष में अभिभावक ही इन्हें अच्छे वातावरण में शिक्षा दिलवाकर इनको संस्कारवान बना सकते है। जिससे ये भैया बहिन आगे चल कर उत्तरोत्तर प्रगति करके अपना भविष्य उज्जवल बना सके।इस अवसर पर प्रधानाचार्य महोदय ने अभिभावकों से आग्रह किया कि घर ही विद्यालय की अवधारणा को स्पष्ट करते हुए बताया कि विद्यालय में संचालित होने वाली समस्त शैक्षिक व सह शैक्षिक गतिविधियों में भैया बहिनों को भाग लेना, भैया बहिनों की देख रेख करना एवम् दैनिक दिनचर्या आदि विषयों पर प्रकाश डाला।इस अवसर पर बकानी नगर , आसपास के गांवों में निवास करने वाले अभिभावको ने उत्साह के साथ इस संगोष्ठी में उपस्थित हुए। इस अवसर पर अभिभावकों ने विद्यालय के संबंध में अपने उत्कृष्ट विचार रखे एवं विद्यालय परिवार को आश्वस्त किया कि हम सब मिलकर इस विद्यालय को श्रेष्ठतम आदर्श विद्यालय बनाएंगे।इस अवसर पर विष्णु प्रसाद कारपेंटर,गिरिराज शर्मा,सीताराम सेन,राजेश शर्मा, दिलीप कारपेंटर ,एवं विद्यालय के समस्त आचार्य दीदी उपस्थित रहे।