Dark Mode
विद्यालय में मनाया मातृ पितृ पूजन दिवस बच्चों ने लिखी वोट पाती माँ-पिता के नाम

विद्यालय में मनाया मातृ पितृ पूजन दिवस बच्चों ने लिखी वोट पाती माँ-पिता के नाम

बारां। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिला निर्वाचन अधिकारी कलक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर एवं सीईओ व नोडल अधिकारी स्वीप राजवीर सिंह चौधरी के मार्गदर्शन में जिले के समस्त राजकीय एवं निजी विद्यालयों में बच्चों को भारतीय सांस्कृतिक मूल्य एवं संस्कार देने तथा माता-पिता और अभिभावकों को मतदान के संवैधानिक अधिकार के महत्व के प्रति जागरूक करने एवं उन्हें नैतिक मतदान के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से मातृ पितृ पूजन दिवस का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने पूजन के बाद माता-पिता को हस्तलिखित वोट पाती देकर मतदान करने के लिए प्रेरित किया।
मतदान का लिया संकल्प
मां पिता को दी गई हस्त लिखित वोट पाती
शहर के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय एवं स्वामी विवेकानंद विद्या निकेतन में आयोजित मातृ पितृ पूजन दिवस समारोह के दौरान स्वीप सह प्रभारी अमित भार्गव ने सभी उपस्थित जन को मतदान का संकल्प कराया और उपस्थित जन से हर चुनाव पर्व में उत्साह से मतदान करने की अपील की। इस दौरान भार्गव ने माता-पिता की महिमा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे संतान के पहले गुरु और संरक्षक होते हैं। साथ ही निर्वाचन के ऑनलाइन एप्लीकेशंस की जानकारी दी। वहीं नव मतदाताओं को अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वाने के लिए घर बैठे ईसीआई नेट एप द्वारा ऑनलाइन प्रक्रिया से करने की जानकारी दी गई। साथ ही सीविजील ऐप द्वारा आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने की शिकायत पर 100 मिनट के अंदर समाधान प्राप्त करने के बारे में बताया एवं केवाईसी ऐप द्वारा अपने क्षेत्र से चुनाव उम्मीदवारों की जानकारी प्राप्त करने के बारे में समझाया गया। सक्षम ऐप द्वारा दिव्यांगजन को मतदान दिवस पर उपलब्ध होने वाली सुविधाओं से अवगत कराया तथा 85 प्लस आयु वर्ग के मतदाताओं के लिए होम वोटिंग की सुविधा के बारे में बताया गया।
निर्वाचन विभाग के निर्देशानुसार कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने मां एवं पिता के लिए वोट पाती लिखी, जिसमें निर्वाचन विभाग की डिजिटल सुविधाओं के उपयोग का वर्णन किया गया तथा माता पिता को भेंट कर मतदान करने को कहा।
वैदिक मंत्रोच्चार के साथ किया मातृ-पितृ पूजन
कार्यक्रम में बच्चों ने अपने माता-पिता का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन किया। चरण धोए, माता-पिता की आरती की। माता पिता ने बच्चों को हृदय से लगाकर आशीर्वाद दिया। पूजन के सामूहिक दृश्य से सभी आनंदित थे।
इस दौरान संस्थान के सचिव राजेंद्र शर्मा ने कहा कि सभी मतदाता हर चुनाव में सपरिवार उत्सव की तरह शामिल होकर अपने मतदान का कर्तव्य निभाएं। कार्यक्रम को दीनदयाल मीणा, व्याख्याता आलोक दाधीच ने भी संबोधित किया।
विद्यार्थियों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुति
कार्यक्रम में बच्चों द्वारा भारतीय संस्कृति पर आधारित शानदार कार्यक्रम पेश किया। साथ ही नहीं बटा है, नहीं बटेगा मम्मी डैडी का प्यार जैसे गीतों पर मनमोहन सामूहिक नृत्य की प्रस्तुति की गई। प्रधानाचार्य दीनदयाल नागर ने विद्यार्थियों से निर्वाचन के ऑनलाइन एप्लीकेशंस का उपयोग करने एवं अपने परिचित जन का इन ऐप के माध्यम से सहयोग करने की बात कही। इस दौरान बड़ी संख्या में अभिभावकगण, ईएलसी प्रभारी महावीर गौतम, बीएलओ जगदीश कुमार सहित विद्यालय स्टाफ एवं विद्यार्थी मौजूद रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!