बेजुबान पक्षियों के लिए परिंडा अभियान
दौसा . अंतरराष्ट्रीय विजयवर्गीय वैश्य महा संगठन दोसा के तत्वाधान में अध्यक्ष सुरेश चंद्र विजयवर्गीय कुंडल ने बताया की पक्षी मित्र अभियान के तहत परिंडे कार्यक्रम की शुरुआत महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय कुंडल में 11 परिंदे लगाकर शुरुआत की गई जहां पर स्थानीय विद्यालय के प्रिंसिपल बत्ती लाल मीणा वह प्रिंसिपल राम राय कुमार दोनों का महा संगठन के पदाधिकारियों धर्मेंद्र विजय दुब्बी, संजय विजय सतवाड़ी ,रामबाबू विजय ईटका, ने माला व साफा पहनाकर सम्मान किया एवं परिंदे की शुरुआत जल डालकर की गई तथा सभी स्टाफ साथी एवं विद्यालय के प्रिंसिपल बत्ती लाल मीणा ने बताया की विजयवर्गीय महा संगठन बहुत ही पुनीत का कार्य कर रहा है इस भीषण गर्मी में बेजुबान पक्षी को परिंडे लगाकर पानी की प्यास बुझाने का कार्य जो विजयवर्गीय महा संगठन द्वारा किया जा रहा है वह अनुकरणीय एवं सराहनीय है तथा परिंडे को भरने पानी डालने की जिम्मेदारी विद्यालय के मदन खटीक को दी गई वहां पर स्टाफ के प्रेम नारायण शर्मा भंवर लाल महावर सुरेश चंद्र विजय एवं जयराम मीणा सुनील कर्दम मीठा लाल सैनी सीपी सैनी नीतू कुमार मीणा मुरली मीणा हर लाल बेरवा सत्यनारायण शर्मा रवि शर्मा मोहन जी शर्मा वासंती मीणा सीमा शर्मा रामपति शर्मा पूजा शर्मा तथा सीमा सेन संजू महावर मोहन लाल शर्मा बाबूजी आदि समस्त स्टाफ मौजूद थे