Dark Mode
’संसदीय कार्य मंत्री ने बोरानाडा में 352 लाख रूपये के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास’-’प्रदेश के सर्वस्पर्शी विकास को समर्पित ऐतिहासिक बजट- पटेल’

’संसदीय कार्य मंत्री ने बोरानाडा में 352 लाख रूपये के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास’-’प्रदेश के सर्वस्पर्शी विकास को समर्पित ऐतिहासिक बजट- पटेल’

जयपुर। संसदीय कार्य,विधि एवं विधिक कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने जोधपुर में रविवार को ग्राम पंचायत बोरानाडा में 352.37 लाख रूपये के 14 विकास कार्यों का विधिवत लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। उन्होंने ग्रामीणों के साथ माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 131 वें एपिसोड को सुना।

’5 हजार करोड़ रूपये से पेरी अर्बन एरिया में होगी जलापूर्ति’
पटेल ने कहा हमारे यशस्वी मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के कुशल नेतृत्व में प्रदेश के सर्वस्पर्शी विकास को समर्पित ऐतिहासिक बजट प्रस्तुत किया गया है। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री जल जीवन मिशन (शहरी) के तहत 5 हजार करोड़ रूपये की लागत से पेरी अर्बन एरिया के 6 हजार 245 गांवों में चरणबद्ध रूप से पेयजल आपूर्ति संबंधी कार्य करवाए जाएंगे।

’जोजरी पुनरुद्धार के लिए 50 करोड़ रूपये’
विधि मंत्री ने कहा जोजरी पुनरुद्धार के लिए ट्रीटेड जल से सिंचाई एवं जोधपुर जिले की औद्योगिक आवश्यकताओं के लिए प्रथम चरण में 50 करोड़ रुपये के कार्य करवाए जाएंगे। उन्होंने कहा जोजरी, लूणी एवं बांडी नदी में गिरने वाले ट्रीटेड वाटर को पाइप लाइन द्वारा पचपदरा रिफाइनरी तक पहुंचाने के लिए डीपीआर बनायी जायेगी।

’पीएचसी भवन के लिए शीघ्र किया जाएगा भूमि आवंटन’
पटेल ने जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को बोरानाडा में समुचित जलापूर्ति के लिए आवश्यक कार्ययोजना तैयार करने और पंचायती राज विभाग के अधिकारियों बोरानाडा में सीवरेज लाइन के लिए आवश्यक सर्वे करने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने कहा बोरानाडा पीएचसी भवन के लिए भूमि आवंटन शीघ्र किया जाएगा।

’ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार’
माननीय मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आभार व्यक्त करते हुए नवसृजित ग्राम पंचायत बासनी सिलावटा और धन्ना भगत नगर के ग्रामीणों ने संसदीय कार्य मंत्री का भव्य स्वागत किया। साथ ही, बोरानाडा आबादी विस्तार की सौगात मिलने पर ग्रामीणों ने संसदीय कार्य मंत्री का धन्यवाद ज्ञापित किया।

’इन विकास कार्यों का हुआ लोकार्पण’
- बासनी सिलावटा से पीपली चौराहे तक रोड लाइट कार्य (17 लाख रूपये)
- बोरानाड़ा से बासनी सिलावटा तक रोड लाइट (22.30 लाख रूपये)
- बोरानाड़ा से बासनी सिलावटा तक सीसी सड़क (138.55 लाख रूपये)
- बासनी सिलावटा से पीपली चौक तक सीसी सड़क (100.77 लाख रूपये)
- विधायक निधि एवं मनरेगा कन्वर्जेंस के 3 कार्य (30 लाख रूपये)
- ग्राम पंचायत के 6 कार्य (27.75 लाख रूपये)
’ये रहे उपस्थित’
कार्यक्रम में प्रशासक मती बिदामी देवी,जिला परिषद सदस्य चौनाराम पटेल, उपखंड अधिकारी हसमुख कुमार सहित जनप्रतिनिधिगण एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!