Dark Mode
परशुराम जन्मोत्सव व प्रतिभा सम्मान समारोह 7 मई को

परशुराम जन्मोत्सव व प्रतिभा सम्मान समारोह 7 मई को

नारायणपुर। उपखण्ड के भगवान परशुराम मंदिर मानसरोवर जोहड़ में विष्णु के छठे अवतार परशुराम जन्मोत्सव, कलश यात्रा एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन 7 मई रविवार को किया जायेगा। सर्व ब्राह्मण समाज आयोजक समिति ने बताया कि दिनांक 7 मई 2023 रविवार को भगवान परशुराम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में सर्व ब्राह्मण समाज तहसील नारायणपुर के 19 ग्राम पंचायतों के महिलाओं, पुरुषों एवं बच्चों द्वारा बैंड बाजे के साथ भगवान परशुराम, शंकर-पार्वती, राम दरबार की झांकी, राधा कृष्ण की झांकी शोभायात्रा, कलश यात्रा निकालते हुए पुरुषोत्तमदास आश्रम नारायणपुर से मुख्य मार्केट होते हुए बास बैरिसाल से परशुराम मंदिर में पहुंचकर भगवान परशुराम का जन्मोत्सव सामूहिक रूप से मनाया जाएगा एवं नारायणपुर तहसील के 10वीं, 12वीं, स्नातक, स्नातकोत्तर में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों, नीट, पीएचडी, नेट, जेआरएफ , सलेक्ट, एमबीबीएस, आईआईटी, सरकारी सेवा में नियुक्त कर्मचारी, समाजसेवी, व्यावसायी लोगों, पुजारियों, महंत, कर्मकांडी पंडितों सहित विभिन्न क्षेत्रों में काम करने वाले प्रतिभाओं का सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!