Dark Mode
बैण्ड-बाजे के बीच निकली परशुराम जी की शोभायात्रा

बैण्ड-बाजे के बीच निकली परशुराम जी की शोभायात्रा

नदबई। नदबई कस्बे के मुख्य बाजार में ब्राहृमण समाज की ओर से भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारम्भ नदबई रेलवे स्टेशन से शुरु किया गया। बाद में शोभायात्रा कुम्हेर तिराहा, मुख्य बाजार व नगर तिराहा होते हुए ब्राहृमण धर्मशाला पर पहुंची। जहां महाआरती का आयोजन कर, विधिविधान से पूजा अर्चना कर श्रद्वालुओं को प्रसादी वितरित की गई। शोभायात्रा में जहां युवाओं की ओर से की गई पट्टाबाजी मुख्य आकर्षक रही। तो दूसरी ओर मुख्य बाजार में समाजसेवी दौलत सिंह द्वारा जगह-जगह पुष्पवर्षा कर एवं ठंडा पेय पदार्थ पिलाकर शोभायात्रा का स्वागत किया गया। आजकल समाजसेवी दौलत सिंह द्वारा हर जयंती व शोभाय़ात्राओं पर पुष्प वर्षा व ठंडा पेय पदार्थों की करवाई जा रही है व्यवस्था। जिसको लेकर लोगों में समाजसेवी सिंह के प्रति उत्साह नजर आ रहा है।

इससे पहले रेलवे स्टेशन के समीप आदर्श विद्यालय में ब्राहृमण समाज की ओर से अभिनंदन कार्यक्रम हुआ। जिसका शुभारम्भ अध्यक्ष अशोक उपाध्याय ने दीप प्रज्वलित कर किया। बाद में समाज के लिए उत्कृष्ट कार्य करने पर समाज के लोगों का स्मृति-चिंह भेंटकर अभिनंदन किया गया। साथ ही समाज के लोगों को आपसी गुटबाजी को नजर अंदाज करते हुए एकजुट होने का संकल्प दिलाया। समारोह दौरान पूर्व पालिकाध्यक्ष जगदीश बौहरा,अजय कटारा,विशेष योग्यजन आयुक्त उमाशंकर शर्मा,भाजपा प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा,राधेश्याम जैमनी,ब्रजभाषा अकादमी सदस्य ब्रहृमानंद ढाडीवाला,डॉ गोविंद शर्मा,वासुदेव शर्मा नाम वाले,केशव सिंह शर्मा,खगेन्द्र शर्मा,डॉं सुरेन्द्र शर्मा,ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हर स्वरूप शर्मा,भाजपा शहर मण्डल अध्यक्ष विजय शर्मा,नत्थी लवानिया,नरेश शर्मा बहरामदा, सहित समाज के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!