64 सती सज्झाय प्रतियोगिता के प्रतिभागी पुरस्कृत
नागौर। जैन समाज में चौसठ सती सज्झाय भाग-4 पुस्तक पर आधारित खुली किताब प्रतियोगिता का आयोजन गत वर्ष हुआ। यह आयोजन राष्ट्रीय स्तर पर घर बैठे किया गया। इसमें नागौर से भी अनेक प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। रविवार को जयमल जैन पौषधशाला में इसके परिणाम की घोषणा की गई। इसके साथ ही नागौर के प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। पुरस्कार के लाभार्थी माणक मेवा, बैंगलोर वाले रहें। महाचमत्कारिक जय जाप से कार्यक्रम शुरू हुआ। संचालन संजय पींचा ने किया। जयमल जैन श्रावक संघ, नागौर के मंत्री हरकचंद ललवानी के हाथों से पुरस्कार प्रदान किए गए। प्रदीप बोहरा ने बताया कि चौसठ सती सज्झाय जयगच्छीय संत डॉ. पदमचंद्र महाराज द्वारा संपादित पुस्तक है। इस दौरान अजय बांठिया, दिव्या लोढ़ा, रानू दोसी, संगीता ललवानी, प्रेमलता ललवानी, शारदा ललवानी, सुनीता ललवानी, सपना छल्लानी, ललिता छल्लानी, संतोष चौरड़िया, चंदू देवी डागा, सलोनी सुराणा, चंद्रकांता पींचा, पुष्पा ललवानी, गुंजन डागा, संगीता चौरड़िया, कंचन देवी ललवानी, वीणा बोहरा आदि प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।