Dark Mode
प्रदेश स्तरीय गांधी दर्शन प्रशिक्षण सम्मेलन में लिया भाग

प्रदेश स्तरीय गांधी दर्शन प्रशिक्षण सम्मेलन में लिया भाग

बाप। प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की प्रेरणा से बना शांति एवं अहिंसा विभाग द्वारा मंगलवार को प्रदेश स्तरीय गांधी जीवन दर्शन प्रशिक्षण सम्मेलन बिड़ला ऑडिटोरियम जयपुर में आयोजित हुआ। महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति उपखण्ड बाप के सह-संयोजक गणपत भाट के नेतृत्व में उपखण्ड बाप क्षेत्र के संभाग एवं ब्लाॅक स्तरीय प्रशिक्षण प्राप्त सक्रिय कार्यकर्ताओं ने जयपुर पहुंचकर प्रशिक्षण सम्मेलन में भाग लिया। देश एवं प्रदेश के वरिष्ठ गांधी विचारकों एवं प्रेमियों ने प्रशिक्षणार्थियों से कहा की गांधी एक नाम नही विचारधारा है। जो हम सबको शांति एवं अहिंसा के मार्ग पर चलकर आमजन में विचारधारा का प्रचार-प्रसार करने के लिए प्ररित करता है। वक्ताओं द्वारा महात्मा गांधी के विचारों को आत्मात करने के साथ ही राजस्थान सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने तथा योजना का लाभ से अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को लाभान्वित करने का आह्वान किया गया। प्रशिक्षण सम्मेलन में बाप समिति संयोजक मनोज पुरोहित, (महिला) सह-संयोजक बिदामी विश्नोई, (युवा) सह-संयोजक मेहबूब, हफीजुल्ला खान हिण्डाल गोल, आरती सुथार, अशोक पुरोहित, मांगीलाल पुरोहित मनचीतिया, संगीता भील मोटाई, कंचन भाट, रवि सोलंकी, हबीब, कान्त, अर्चना विश्नोई, कानाराम मेघवाल, एडवोकेट हंसदास कामड़, डूगरदास कामड़ आदि ने भाग लिया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!