Dark Mode
धार्मिक कार्यक्रमों में युवाओं की भागीदारी अच्छा कदम , गर्ग

धार्मिक कार्यक्रमों में युवाओं की भागीदारी अच्छा कदम , गर्ग

 रामनवमी महोत्सव समिति ने किया कार्यकर्ताओं का सम्मान

 
भोपालगढ़. रामनवमी महोत्सव समिति भोपालगढ़ एवं विश्व हिंदू परिषद की ओर से पिछले दिनों आयोजित रामनवमी महोत्सव के सफल व ऐतिहासिक आयोजन में योगदान देने वाले कार्यकर्ताओं का सम्मान समारोह कस्बे के आदर्श विद्या मंदिर प्रांगण में झीलर धूणे के महंत नागाबाबा लालपुरी महाराज के सानिध्य एवं क्षेत्रीय विधायक पुखराज गर्ग की मौजूदगी में आयोजित किया गया। इस दौरान रामनवमी के आयोजन में परोक्ष व अपरोक्ष रूप से सहयोग करने वाले सभी कार्यकर्ताओं का स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया।
युवा कार्यकर्ता नेमीचंद सुथार व बनवारीसिंह राजपुरोहित ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान झीलर धूणे के महंत लालपुरी महाराज एवं क्षेत्रीय विधायक पुखराज गर्ग समेत अन्य अतिथियों ने कार्यकर्ताओं को अयोध्या में बन रहे भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर की प्रतिकृति का स्मृति चिन्ह भेंट करके एवं दुपट्टा पहनाकर सम्मान किया। इस मौके पर अपने संबोधन में क्षेत्रीय विधायक पुखराज गर्ग ने कहा कि भोपालगढ़ में इस बार आयोजित रामनवमी का महोत्सव वाकई में ऐतिहासिक आयोजन था और इस प्रकार के धार्मिक आयोजनों में युवाओं की बढ़ती भागीदारी भी समाज के लिए अच्छा संकेत है। उन्होंने महोत्सव समिति के प्रयासों की भी सराहना की और अपनी ओर से हरसंभव सहयोग का भी भरोसा दिया। इस दौरान महंत लालपुरी महाराज ने हिंदू समाज को संगठित होकर रहने एवं अलग-अलग जातियों में नहीं बंटकर केवल हिंदू एवं हिंदुत्व की भावना से ही रहने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि अलग-अलग जातियों में बंटने से हिंदू समाज कमजोर होता जा रहा है और हमें इससे बाहर निकल कर हिंदुत्व के भाव से काम करना होगा। तभी हिंदू राष्ट्र की कल्पना भी साकार होकर मूर्त रूप ले सकेगी। सम्मान समारोह को क्षेत्रीय बीसीएमओ डॉ दिलीप चौधरी, भाजपा नेता सुरेंद्र डांगी व भाजपा देहात जिला प्रवक्ता ओमप्रकाश चौटिया ने भी संबोधित किया एवं कार्यक्रम के आखिर में रामनवमी महोत्सव समिति भोपालगढ़ के अध्यक्ष विष्णु सोनी लालजी ने सभी अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। समारोह में भाजपा एससी मोर्चा की प्रदेश मंत्री किरण डांगी, आरएलपी के जिलाध्यक्ष रामदीन सिंगड़, युवा समाजसेवी योगेश जोशी, धर्माराम बेंदा, एसआई गोविंद चौधरी, समिति के उपाध्यक्ष रामकिशोर पारासरिया, नेमीचंद सुथार, बनवारीसिंह राजपुरोहित, महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति के सहसंयोजक हेम सिंह सोलंकी ,अभिषेक भार्गव, शिक्षक नेता कुलदीप गोदारा, आदर्श विद्या मंदिर के प्राचार्य भंवरलाल चौधरी, सत्यनारायण वैष्णव , चेनाराम जाखड़, ओपी बिश्नोई, दिनेश देवड़ा, गौतम आचार्य ,संध्या देवड़ा समेत बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण व युवा कार्यकर्ता मौजूद थे और कार्यक्रम का संचालन उप प्रधानाचार्य मेघाराम राईका ने किया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!