Dark Mode
Pat Cummins के पांच विकेट, आस्ट्रेलिया को पाकिस्तान पर 54 रन की बढत

Pat Cummins के पांच विकेट, आस्ट्रेलिया को पाकिस्तान पर 54 रन की बढत

कप्तान पैट कमिंस के पांच विकेट की मदद से आस्ट्रेलिया ने दूसरे क्रिकेट टेस्ट के तीसरे दिन पाकिस्तान पर पहली पारी में 54 रन की बढत ले ली। कमिंस ने दसवीं बार टेस्ट क्रिकेट में पारी के पांच विकेट लिये हैं।
पाकिस्तान ने हालांकि पारी के ब्रेक के बाद वापसी करते हुए उस्मान ख्वाजा (0) और मार्नस लाबुशेन (पांच) के विकेट लिये। लंच के समय तक उसके पास 60 रन की बढत थी।

पाकिस्तान के लिये दोनों विकेट तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी ने लिये और विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान ने कैच लपका। आस्ट्रेलिया के पहली पारी के 318 रन के जवाब में पाकिस्तान ने पहली पारी में 264 रन बनाये।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!