अस्पताल में जरनेटर खराब मरीज परेशान
उदयपुरवाटी . जयपुर रोड पर स्थित राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को हाल ही में मुख्यमंत्री बजट में ट्रामा सेंटर बनाने के लिए घोषणा की है जो निर्माणाधीन है लेकिन अस्पताल में जैसे-जैसे मरीजों के लिए व्यवस्थाएं बढ़ती जा रही है वैसे-वैसे अस्पताल अधिकारियों की वजह से समस्याओं का तोता होता जा रहा है। बात करें राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लगे जनरेटर की तो पिछले काफी दिनों से खराब पड़ा है। शुक्रवार को अस्पताल में सुबह 9:00 से 4 घंटे तक मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल परिसर में लाइट कटने के दौरान जनरेटर की व्यवस्था होने के बावजूद भी पिछले काफी दिनों से अस्पताल अधिकारी की लापरवाही के चलते जनरेटर खराब पड़ा है। अस्पताल परिसर में जांच के लिए मरीज अस्पताल में लाइट नहीं होने के चलते भटकते रहे। ना ही तो मरीजों की जांच हो पाई और ना ही मरीजों के एक्स-रे हो पाए और ना ही मरीजों को ऑक्सीजन मिल पाया। लेकिन जहां बीमारियों से सही होने के लिए आए मरीजों को उपचार नहीं मिल पा रहा और वहां समस्याओं का अंबार लगा मिला। जब सीएससी प्रभारी डॉ अनिमेष गुप्ता से बात की गई तो उन्होंने कहा पिछले काफी समय से जनरेटर खराब है हमने उच्च अधिकारियों को अवगत करवा दिया। लेकिन उच्च अधिकारियों की लापरवाही के चलते उदयपुरवाटी अस्पताल में पिछले काफी समय से जनरेटर खराब पड़ा है जिसके चलते डॉक्टर और मरीज परेशान हो रहे हैं।
इनका कहना है।
झुंझुनू सीएमएचओ डॉ राजकुमार डांगी से बात की गई तो उन्होंने कहा अस्पताल अधिकारी से बात कर समस्या को हल करवा दिया जाएगा।