Dark Mode
स्वास्थ्य केंद्र पर मरीजों को मिले बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं : जिला कलक्टर

स्वास्थ्य केंद्र पर मरीजों को मिले बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं : जिला कलक्टर

  • जिला कलक्टर यादव ने किया प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कुण्डल का निरीक्षण

बालोतरा। जिला कलक्टर सुशील कुमार यादव ने गुरुवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कुण्डल का आकस्मिक निरीक्षण किया। जिला कलक्टर सुशील कुमार यादव ने निरीक्षण के दौरान अस्पताल में साफ-सफाई, दवा वितरण केंद्र, ओपीडी, जनरल वार्ड रूम, टीकाकरण स्टोर कक्ष, दवाओं की उपलब्धता और मरीजों की देखभाल की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने मरीजों से बातचीत कर पीएचसी में दिए जा रहे उपचार संबंधी गतिविधियों का फीडबैक लिया। उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र की उपस्थिति पंजिका का भी अवलोकन किया।
जिला कलक्टर यादव ने निर्देश दिए कि स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो, यह सुनिश्चित किया जाए। साथ ही उन्होंने स्वास्थ्य केन्द्र में आने वाले हर मरीज को निशुल्क दवा एवं जांच कराने को कहा। उन्होंने चिकित्सालय का भ्रमण कर सामान्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने अस्पताल के कर्मचारियों से बात कर उन्हें बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!