आईएचएमएस ऐप से रोगियों को मिलेगा लाभ,
भुसावर . आईएचएमएस एप लॉन्च किया गया है इसको घर बैठे लोग रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं इससे नंबर बताने पर चिकित्सक के सामने ही रूबी पर्ची मिलेगी उसको कहीं भी धक्के खाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी यह कहना है चिकित्सा विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ विजय मित्तल का विजय मित्तल डॉ विजय मित्तल औचक निरीक्षण पर भुसावर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और पूर्व में दिए गए चर्चा करते हुए गर्मी के मौसम को देखते हुए रोगियों के लिए पेयजल व्यवस्था कराए जाने के साथ दो सुरक्षा गार्ड एवं एंबुलेंस चालक की व्यवस्था चिकित्सालय की निजी आय से कराने के निर्देश दिए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर दो एंबुलेंस होने एवं देव बाबा का लक्की मेला होने को ध्यान में रखते हुए दूसरे चालक की व्यवस्था की गई है रोगियों को अधिक से अधिक लाभ मिले सोनोग्राफी आदि की भी व्यवस्था के लिए प्रयास किए जा रहे हैं इस अवसर पर बलराम मीणा दीपक शर्मा सहित चिकित्सालय के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे