
समता समिति के संरक्षक राजेंद्र शर्मा को मिला नियुक्ति पत्र
बयाना। समता आंदोलन स्थापना महोत्सव के अवसर पर भरतपुर में शाखा बयाना के संरक्षक राजेंद्र शर्मा सहित अनेक पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौपे गए।
जानकारी के अनुसार तहसील अध्यक्ष विवेक गुप्ता की अभिशंसा पर जिलाध्यक्ष केदार नाथ पराशर ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नारायण शर्मा के करकमलों द्वारा सभी पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे जिसमे चिकित्सा प्रकोष्ठ अध्यक्ष चंद्र प्रकाश शर्मा,तहसील मंत्री शेखर शर्मा,शैक्षिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष त्रिलोक उपाध्याय,शैक्षिक प्रकोष्ठ मंत्री रघु उपाध्याय,ग्राम पंचायत सिंघाड़ा अध्यक्ष कृष्ण मुरारी ओझा,ग्राम पंचायत बंध बारैठा अध्यक्ष जगदीश चंशोरिया सहित मंत्री मंटूरी लाल को साथ ही सम्मानित कर बधाई दी गई।