कालानाडा चेनमैन के मानदेय को पटवाी ने रोका
अरांई। कालानाडा पटवार हल्का में काम करने वाले चेनमैन के मानदेय को पटवारी द्वारा रोकने पर चेनमैन ने उपखण्ड अधिकारी को पत्र लिख कर मानदेय की मंाग करी है। कालानाडा पटवार हल्के में मोती राम गुर्जर वर्षो से चेनमैन का काम कर रहा है। उसने उपखण्ड अधिकारी देवी लाल यादव को पत्र लिख कर बताया कि वह कालानाडा पटवार हल्े में चेनमैन का काम कर रहा था जिसका मानदेय उसके खाते में आ रहा था। कुछ महिनों से पटवारी के मोखिक आदेश पर आधा भुगतान धोलपुरिया के रामाकिशन को नगद दिया जा रहा था। जिसमें उसे कोई आपत्ति नहीं थी। मगर गत महिनों से भुगतान ही रामाकिशन के खाते में आने लगा और उसने मुझे नगद भुगतान देने से मना कर दिया। रामाकिशन से मोतीराम गुर्जर को यह कह कर मना कर दिया कि पटवारी निखिल चौधरी ने उसके मानदेय को पटवार घर के रखरखाव एवं मरम्मत, निर्माण कार्य में लगा दिया इसलिए उसे भुगतान नहीं किया जाएेगा। मोतीराम गुर्जर ने उपखण्ड अधिकारी से उसका मानदेय दिलाने की मांग की है।