भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो द्वारा गिरफ्तार पटवारी निलंबित
धौलपुर। जिला कलक्टर अनिल कुमार अग्रवाल ने बताया कि भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो धौलपुर से प्राप्त सूचनानुसार तहसील सैपऊ के मलौली खुर्द में कार्यरत पटवारी सुनील कुमार को 17 जून को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो द्वारा रिश्वत के मामले में ट्रेप कार्यवाही कर गिरफ्तार किया गया है। इस संबंध में पटवारी सुशील कुमार को तुरन्त प्रभाव से निलम्बित किया जाता है। निलम्बन काल में इनका मुख्यालय कार्यालय उपखण्ड अधिकारी राजाखेडा रहेगा तथा निलम्बन काल में नियमानुसार निर्वाह भत्ता देय होगा