Dark Mode
पटवारियों का प्रशिक्षण 10 जुलाई से

पटवारियों का प्रशिक्षण 10 जुलाई से

 
अजमेर । सीधी भर्ती पटवारी प्रतियोगी परीक्षा 2021 के माध्यम में अंतिम रूप से चयनित एवं प्रशिक्षण से शेष रहे अभ्यर्थियों का प्रशिक्षण 10 जुलाई से राज्य के विभिन्न प्रशिक्षण केन्द्रों पर आरंभ होगा।  छः माह के इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में पटवारी प्रतियोगी परीक्षा 2021 में चयनितों के अतिरिक्त शेष रहे अभ्यर्थियों, अनुकम्पा नियुक्ति प्राप्त कार्मिक एवं अन्य कारण से पटवार प्रशिक्षण से वंचित रहे कार्मिक को प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे।  
राज्य के विभिन्न स्थानों पर स्थित 6 स्थायी पटवारी प्रशिक्षण विद्यालयों एवं टोंक के सर्व उद्देश्यीय राजस्व प्रशिक्षणालय में ऐसे  600 कार्मिक पटवार प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे।
राजस्व अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान अजमेर के निदेशक को छात्रावासो में प्रशिक्षुओं के लिए माकूल व्यवस्थाएँ एवं प्रशिक्षण संबंधी सभी दायित्व सुनिश्चित
कर मंडल को सूचित करने को कहा गया है। साथ ही सभी जिला कलक्टर्स से भी संबंधित कार्मिकों को प्रशिक्षणार्थ समय से कार्यमुक्त करने को कहा गया है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!