भौतिक सत्यपान नही होने के कारण अटका नरेगा सामग्री का भुगतान
झालावाड़. जिले की ग्राम पंचायतों में महात्मा गांधी रोजगार योजना के निर्माण सामग्री का भुगतान पिछले एक साल से नहीं मिला है। जिसके कारण सरपंचों पर भारी आर्थिक व मानसिक दबाव है। इसे लेकर सरपंच संघ जिलाध्यक्ष अर्जुन सिंह गौड़ ,सरपंच संघ अध्यक्ष पाटन बालचंद पाटीदार,सरपंच संघ अध्यक्ष बकानी कमलेश पाटीदार,सरपंच केवल चंद गुर्जर,अशोक गुर्जर,कमलेश गुर्जर,राकेश,सरपंच पनवासा, जुनाखेड़ा, टांडी सोहनपुरा आदि ने सीईओ नरेंद्र सिंह राजपुरोहित को मौखिक अवगत कराया जिस पर सीईओ ने अधिशासी अभियंता के एम वर्मा को बुलाकर उक्त समस्या निदान के निर्देश दिए । सरपंच संघ ने बताया कि रोजगार गारंटी का एक साल से निर्माण कार्यों का भुगतान नहीं हो रहा है।लंबे समय से भुगतान नहीं होने से नरेगा योजना का हाल बदहाल है। योजना के तहत जिले में श्रमिकों का भुगतान तो हो रहा है, लेकिन सामग्री मद में भुगतान बकाया चल रहा है, सरपंच संघ जिलाध्यक्ष ने बताया कि अभी भारत सरकार ने 12 सो करोड़ रुपए जयपुर भेजे हे सामग्री भुगतान के लिए लेकिन भौतिक सत्यपान नही होने के कारण वो भुगतान नहीं हो पा रहा है,जानकारी के अनुसार जिले की चार पंचायत समितियों का भौतिक सत्यपान हो चुका है शेष बची पंचायत समितियों के सत्यपान के लिए मुख्य कार्यकारी अधिकारी से आग्रह किया है।