Dark Mode
पेटीएम के विजय शेखर शर्मा का पीएम मोदी को दिया 'धन्यवाद'

पेटीएम के विजय शेखर शर्मा का पीएम मोदी को दिया 'धन्यवाद'

पेटीएम कंपनी की 24वीं एनुअल जनरल मीटिंग का आयोजन किया गया है। इस बैठक में पेटीएम के सीईओ विजय शेखर शर्मा ने भी संबोधन दिया है। इस दौरान उन्होंने एआई की ताकत, पिछले छह महीनों में सीखे गए सबक और कंपनी के भविष्य के रोडमैप के बारे में बात की है। विजय शेखर शर्मा ने क्यूआर इनोवेशन को उजागर करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा, “आज भारत उस मुकाम पर खड़ा है जहां पूरी दुनिया भारत के भुगतान और इसकी डिजिटल क्रांति की चर्चा कर रही है। हम, एक राष्ट्र के रूप में, वित्तीय प्रौद्योगिकी में अग्रणी बनने के लिए छलांग लगा चुके हैं, और अब हमारे पास उस नेतृत्व को एआई प्रौद्योगिकी में विस्तारित करने का अवसर और दायित्व है।"

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!