Dark Mode
पुलिस एनकांटर में गोली लगने से घायल यूपी के बदमाश की पीबीएम मौत

पुलिस एनकांटर में गोली लगने से घायल यूपी के बदमाश की पीबीएम मौत


बीकानेर। संभाग में राजगढ़ थाना इलाके के गांव मांगला जौहर में 25 जून की रात हुई डकैती की वारदात के बाद पुलिस एनकांउटर में गोली लगने से घायल हुए यूपी के एक बदमाश की बुधवार की रात यहां पीबीएम होस्पीटल की सघन चिकित्सा इकाई में मौत हो गई। बताया जाता है कि पैर में गोली लगने से घायल गाजियाबाद यूपी निवासी 35 लखमी उर्फ लखमीचंद  किडनी में भी इंफेक्शन था और उसकी डायलिसिस चल रही थी। उसके खिलाफ राजस्थान, हरियाणा, उतरप्रदेश के विभिन्न पुलिस थानों में हत्या, हत्या के प्रयास, लूट, डकैती व आर्म्स एक्ट के संगीन मामले दर्ज थे । जानकारी में रहे कि राजगढ़ तहसील के गांव इंदासर में लखमी उर्फ लखमीचंद ने अपने पांच  साथियों के साथ मिलकर इंदासर गांव में गोठ्या बड़ी के सरपंच सुनील स्वामी के घर डकैती की वारदात को अंजाम दिया था। वहीं, जाते समय लखमी उर्फ लखमीचंद ने उसके बेटे पुनीत स्वामी को गोली मार दी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्षेत्र में कड़ी नाकाबंदी करवाई । पुलिस के पीछा किए जाने पर लख्मी उर्फ लख्मीचंद ने पुलिस पर तीन राउंड फायर किए थे। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने आरोपी के दोनों पैरों के घुटने पर गोली मारी, जिससे वह घायल हो गया था। उसे 25 जून की रात को चूरू के डीबी अस्पताल रेफर किया गया। मगर तबीयत बिगडऩे पर प्राथमिक इलाज के बाद उसको बीकानेर के पीबीएम अस्पताल रेफर किया गया,जहां बुधवार की देर रात मौत हो जाने के बाद पुलिस ने गुरूवार को मृतक के परिजनों की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!