पीसी बेरवाल होंगे एससी एसटी समाज के प्रत्याशी
उदयपुरवाटी . विधानसभा क्षेत्र के गुढ़ागोड़जी अभिनंदन मैरिज गार्डन में रविवार को सामाजिक जन जागृति मंच के तत्वाधान में जनप्रतिनिधि व समाजसेवी लोगों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व संभागीय आयुक्त पीसी बेरवाल का फुल माला व साफा पहनाकर भव्य स्वागत किया गया इस दौरान कस्बे में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर गाजे-बाजे के साथ अभिनंदन मैरिज गार्डन पहुंचे। जहां सम्मान समारोह के दौरान एससी एसटी समाज के लोगों ने क्षेत्र में प्रत्याशी के रूप में घोषणा की है। एसएसपी समाज इस बार एक साथ होकर समाज के प्रत्याशी पीसी बेरवाल को विधानसभा में भेजने का संकल्प लिया है। जिसमें sc-st समाज के लोग बड़ी संख्या में शामिल थे अन्य समाज के लोग भी कार्यक्रम में शामिल हुए जिन्होंने तन मन धन से सहयोग करने का आश्वासन दिया है। इस दौरान सामाजिक जन जागृति मंच संयोजक सेवानिवृत्त शिवनाथ सिंह तहसीलदार पूर्व मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी डॉक्टर भगवान सिंह मीणा, श्रवण कुमार भोड़की, ग्यारसीलाल जिनोलियां बलवीर काला बंशीधर रामअवतार नरनोलिया,कुड़ाराम पूर्व सरपंच मातुराम बजावा, पार्षद अजय तसीड़, एडवोकेट श्रवण कुमार सैनी एडवोकेट हंसराज कबीर एडवोकेट कैलाश वर्मा,बड़ी संख्या में लोग मौजूद थ