Dark Mode
पीसीसी सदस्य पुसाराम गौदारा ने कैम्प का किया निरीक्षण

पीसीसी सदस्य पुसाराम गौदारा ने कैम्प का किया निरीक्षण

 
बीदासर। ग्राम पंचायत ढढे़रू भामूवान में सोमवार को प्रशासन गांवो के संग अभियान के तहत चल रहे महंगाई राहत शिविर व प्रशासन गांवों के संग शिविर का पीसीसी सदस्य पूसाराम गोदारा ने निरीक्षण कर ग्रामीणों को कैम्प से मिलने वाली योजनाओं के बारे में जानकारी दी, गोदारा ने कहा कि आमजन को महंगाई से राहत देने हेतु मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की पहल पर इन शिविरों में 10 योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। साथ ही लाभार्थियों को गारंटी कार्ड सौंपे। इस दौरान शिविर प्रभारी एसडीएम रमेश कुमार, तहसीलदार द्वारका प्रसाद शर्मा, विकास अधिकारी अभिषेक मीणा, सरपंच सुरेश खेरिया, रघुवीरसिंह चारण, दुलाराम भामू, ग्राम विकास अधिकारी गिरधारीलाल सोनी, रामप्रताप स्वामी, रुपाराम मेघवाल, महेन्द्र नेहरा, रुपाराम नेहरा, पीथाराम नायक, केसरीचंद शर्मा, गिरधारी लाल मेघवाल, मोहनलाल खेरिया, बेगाराम नायक आदि उपस्थित रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!