पीसीसी सचिव राखी गौतम ने महिलाओं गणगौर के साथ हर्षोल्लास से मनाया गणगौर उत्सव।
कोटा/ आज दिनाकं 03 अप्रेल 2023,सोमवार को अहिल्या गुर्जर गौड महिला समिति दादाबाडी द्वारा गौतम वाटिका में गणगौर उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में कोटा दक्षिण विधानसभा प्रत्याक्षी एवं पीसीसी सचिव राखी गौतम ने इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का आगाज किया। इस दौरान सर्वप्रथम जया शर्मा द्वारा गणेश वंदना की प्रस्तुति दी गई। गणगौर उत्सव में अत्यंत मनमोहक फैशन शो की तर्ज पर सांस्कृतिक गणगौर शो हुआ। जिसमें एक से बढ़कर एक बनकर आई महिला गणगौर ने अपनी प्रस्तुति दी तत्पश्चात सभी महिला गणगौर द्वारा ईसर गणगौर की शानदार सवारी निकाली गई। ईसर गणगौर बनकर आए महिला सदस्य का गौतम द्वारा पुष्पवर्षा कर स्वागत-सम्मान किया गया।
इस दौरान मुख्य अतिथि राखी गौतम ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे त्योहार हमारी सांस्कृतिक धरोहर हैं जिन्हें अक्षुण्ण व समृद्ध बनाने का दायित्व हम पर है और हमें इस दायित्व का निर्वहन पूर्ण निष्ठा से करना चाहिए तथा अपनी सांस्कृतिक धरोहर, स्थानीय मेले व त्यौहारों को उत्साह से मनाने को आज की जरूरत बताया,जिससे आने वाली पीढ़ियों को यह संस्कार सुगमता से हस्तांतरित हो सके। इसी क्रम में सभी महिलाओं ने विवाह समारोहों आदि में भोजन झूठा न छोड़े, सामाजिक एकता, संयुक्त परिवार, सोशल मीडिया जितना जरूरी केवल उतना उपयोग का सामूहिक लिया। उक्त कार्यक्रम में महिलाओं द्वारा नृत्य,नाट्य और विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से अपनी भागीदारी प्रस्तुत की।