पीडीएमसी व अन्य योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित
सवाई माधोपुर। संयुक्त निदेशक उद्यान भरतपुर योगेश कुमार शर्मा की अध्यक्षता में बुधवार को पीडीएमसी व अन्य योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिसमें सभी अधिकारी/कर्मचारी एवं ड्रिप संयत्र/फव्वारा संयत्र आपूर्तिकर्ता/निर्माताओं की संयुक्त बैठक का आयोजन किया गया। संयुक्त निदेशक ने सभी डिलर्स को वित्तीय वर्ष 2023-24 की राज्य सरकार द्वारा जारी गाईड लाईन के बारे में विस्तार से समझाते हुये उपस्थित सभी अधिकारी/कर्मचारिगणों से योजनाओं की समीक्षा करते हुये आगामी वित्तीय वर्ष में लक्ष्यों के अनुरूप शत-प्रतिशत उपलब्धि अर्जित करने की अपील की गई। समीक्षा बैठक में उप निदेशक उद्यान चन्द्रप्रकाश बडाया ने उपस्थित कृषि पर्यवेक्षकों से नवीन बगीचा स्थापना एवं ड्रिप संयत्र स्थापना के लक्ष्यों का निर्धारण करते हुए सभी डीलर्स से उपरोक्त कार्यो में पूर्ण सहयोग की अपील की।
समीक्षा बेैठक में कृषि अनुसंधान अधिकारी डॉ. सुमन मीना, कृषि अधिकारी राजेन्द्र मीना, सहायक कृषि अधिकारी राजेन्द्र कुमार बैरवा, कृषि पर्यवेक्षक उद्यान अनुप सिंह राठोैड, गिर्राज प्रसाद कोठयारी, मानसिंह मीना, इमरान खान, महेश गुर्जर एवं सभी कम्पनियों के प्रतिनिधि उपस्थित रहें।