आगामी त्योहारो को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
सरवाड़ .स्थानीय थाना परिसर में शुक्रवार को ईद व परशुराम जन्मोत्सव के पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अखलेश शर्मा ने की। बैठक में पर्व को लेकर पुलिस की ओर से की जाने वाली व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शर्मा ने सभी त्योहार को आपसी प्रेम और भाईचारे के रूप में मनाने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि सरवाड़ में छोटी मोटी बात को स्थानिय लोग आपस में मिल बैठकर निपटा लेते है जो कि एक सराहनीय कार्य है। उन्होंने सोशल मिडिया पर चलने वाले भ्रामक संदेश को बिना जांच पडताल के वायरल नही करने के लिए कहा कि जिससे की कस्बे का आपसी प्रेम ओर भाईचारा बना रहे। क्षेत्रिय पुलिस उपअधीक्षक खीव सिंह राठौड़ ने कहा कि सभी पर्व परम्परागत रूप से मनाये। साथ ही एक दूसरे के पर्व में शामिल होकर आपसी सोहार्द कायम करे। उपखंड अधिकारी विकास मोहन भाटी ने भी विचार रखे। बैठक में संजय शर्मा ने परशुराम जन्मोत्सव पर जुलूस मार्ग पर आवश्यक व्यवस्था बनाने के लिए बताया। छोटु भाटी ने ईद के पर्व पर ईदगाह के बाहर प्रात जल्दी पानी का टैंकर खडा करवाने, साफ-सफाई कराने के लिए बताया। ओमा मालाकार ने रोडवैज बसौ को निर्धारित स्टैंण्ड पर लाने के लिए पाबंध कराने की मांग की। इस दौरान बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अखलेश शर्मा, उपखंड अधिकारी विकाश मोहन भाटी, क्षेत्रीय पुलिस उपाधीक्षक खीवसिंह राठौड़, थानाधिकारी सुरेंद्र कुमार, राधेश्याम पोरवाल, रामदेव गुर्जर, रामस्वरूप प्रजापति, संजय शर्मा, चेतन खींची, धर्मदास हरवानी, छोटु भाटी, मनीष शर्मा, संजय साहू, राधेश्याम रेगर, शेलेन्द्र जैन, भागचंद खींची, भागचंद माली, ओमा मालाकार, उगमाराम गुर्जर, मजीद गुराक, जलदाय विभाग कनिष्ठ अभियंता रोहित कुमार, प्रदीप कुमार, सहित पुलिसकर्मी मोजूद रहे।