धरियावद थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित
धरियावद। जिला पुलिस कप्तान बी. आदित्य के निर्देश पर आगामी त्यौहारों को शांति और सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाने के उद्देश्य से जिलेभर के सभी सीओ सर्कल के पुलिस उप अधीक्षकों को बैठकें आयोजित करने के निर्देश दिए गए। इसी क्रम में धरियावद पुलिस उप अधीक्षक नाना लाल सालवी के निर्देशों की पालना में मंगलवार, 2 सितम्बर 2025 को शाम 4 बजे थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता थानाधिकारी कमल चन्द मीणा ने की। बैठक में सीएलजी सदस्य, सुरक्षा सखी, ग्राम रक्षक, शांति समिति सदस्य, मोतबीर एवं आयोजन कर्ता उपस्थित रहे। त्यौहारों के दौरान आपसी भाईचारा, सामंजस्य और पुलिस प्रशासन को सहयोग बनाए रखने की अपील की गई। बैठक में नगर से प्रताप मेहता, शेहजाद खां पठान, शरीफ खां, बंटी शर्मा, नितेश टेलर, पिंटू खत्री, मोंटी, अमर सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी समस्या की तुरंत सूचना पुलिस को उपलब्ध कराएं, ताकि नगर में शांति और व्यवस्था बनी रहे।